बलौदाबाजार

प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 16 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।

img 20240805 wa02544472787871080391608


पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।


मोबाइल रिकवर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगभग 30 लाख रुपए मूल्य का 230 नग मोबाइल रिकवर करने वाली टीम को किया गया सम्मानित*
ग्राम भदरा में घटित दोहरे जघन्य हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश का आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम को किया गया सम्मानित

img 20240805 wa02596143956918478679993

ताराचंद कठोत्रे- बलौदाबाजार ।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट पर उक्त मोबाइलों को रिकवर करने के लिए विशेष टीम का निर्माण कर अभियान चलाया गया। अभियान में विशेष पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय एवं प्रशासनीय कार्य करते हुए लगभग 32 लाख रुपए कीमत मूल्य का 230 नग मोबाइल रिकवर किया गया। पुलिस टीम द्वारा जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली आदि जिलों सहित दीगर राज्य उड़ीसा, गोंदिया महाराष्ट्र से भी गुम मोबाइलों को सफलतापूर्वक रिकवर किया गया।

img 20240805 wa02603218449742899566570

इसी क्रम में थाना कसडोल क्षेत्र ग्राम भदरा में घटित दोहरे जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए थाना कसडोल पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश किया गया था। इस मामले में मां एवं पुत्री दोनों की हत्या कर उनके शव को आरोपी द्वारा जलाने का प्रयास किया गया था। इस हत्याकांड में शामिल आरोपी को थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था।

img 20240805 wa02579209891738055405813

मोबाइल रिकवर अभियान एवं ग्राम भदरा में घटित दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाले दोनों पुलिस टीम द्वारा किये गए उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आज दिनांक 05.08.2024 को सायं 06:30 बजे पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में श्री विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर दोनों पुलिस टीम में शामिल सभी 16 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया* गया। श्री विजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सजगता एवं पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

img 20240805 wa02582382143684715310702

सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के नाम
मोबाइल रिकवर टीम
1. प्रधान आरक्षक विनोद सिंह
2. आरक्षक कमलेश श्रीवास
3. आरक्षक नारायण देवांगन
4. आरक्षक मुकेश तिवारी
5. आरक्षक अमीर राय
6. आरक्षक प्रशांत दीवान
7. आरक्षक प्रवीण यादव
8. आरक्षक धर्मेंद्र यादव

img 20240805 wa02556396288166403453347



*ग्राम भदरा थाना कसडोल में गठित हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम*
1. निरीक्षक रितेश मिश्रा थाना प्रभारी कसडोल
2. सहायक उप निरीक्षक श्रवण नेताम
3. सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ बंजारे
4. आरक्षक प्रताप बंजारे
5. आरक्षक मृत्युंजय महिलांगे
6. आरक्षक राजकुमार ध्रुव
7. आरक्षक शैलेंद्र पैकरा
8. आरक्षक शरद साहू

img 20240805 wa02568024059115626064750

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button