रायपुर

रायगढ़ में मुख्यमंत्री का रोड शो: रोड शो के दौरान विष्णु देव साय का मंत्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत

ताराचंद कठोत्रे /रायपुर

Polish 20231227 195908471



जनभूमि न्यूज /रायपुर। सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान विष्णु देव साय का मंत्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह गजमाला एवं पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत हुआ।
रोड शो जारी है। फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। चारों ओर से उन्हें लोग अभिवादन कर रहे हैं। नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से पूरा रोड शो गूंज रहा है।

Polish 20231227 195856714

मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है।वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। रायगढ़ की जनता आज आत्मीय भाव से उनके स्वागत के लिए उतरी है। यात्रा अभी गांधी चौक तक पहुँचेगी। बीच-बीच में विभिन्न सामाजिकजनों के प्रतिनिधिमंडल भी उनका आभार प्रगट कर रहे हैं।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button