ख़बरें छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार के श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

img 20241128 wa02388156950306608674678



बलौदाबाजार–  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के श्री सीमेंट प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा प्लांट प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक की वजह से हुआ है। मृतक मजदूर की पहचान अशोक सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के ग्राम चंदुवार का निवासी था।

घटना के मुताबिक, अशोक सिंह कल रात श्री सीमेंट के नये सेलो एरिया में काम कर रहा था। बताया जा रहा कि तरुण टेकेदार अंदर पेटी कॉन्ट्रेक्ट मे काम करता है इस दौरान वह एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के मजदूरों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना सुहेला पुलिस को मिली और मौके पर पहुँच गयी। मृतक मजदूर की पहचान और घटना की जानकारी मृतक मजदूर अशोक सिंह अपने घर से काम करने के लिए श्री सीमेंट प्लांट आया था। तरुण टेकेदार अंदर पेटी कॉन्ट्रेक्ट मे काम करता था। उसे इस प्लांट में काम करते हुए काफी समय हो चुका था, लेकिन कल रात उसकी जिंदगी एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। उसके शव को प्लांट के क्षेत्र से बरामद किया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्रबंधक की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक यह हादसा श्री सीमेंट प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में खामी की ओर इशारा करता है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। मजदूरों के काम करने के लिए उचित सुरक्षा उपकरणों का अभाव था, और सही तरीके से निरीक्षण भी नहीं किया गया। इस लापरवाही के कारण ही अशोक सिंह की जान चली गई।

img 20241128 wa02395637870145791860757



सुहेला पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद सुहेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्लांट के प्रबंधन से घटनास्थल की रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुहेला थाना प्रभारी लखेश केवल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली जिसके बाद टीम पहुँच गयी। मृतक का नाम अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 33 साल, निवासी ग्राम चंदुवार अभनपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला हैं। मृतक मजदूर श्री सीमेंट के नया सेलो एरिया में काम कर रहा था। फिरहाल पुलिस जांच कर रही हैं।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button