ख़बरें छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए – दुर्गेश सिंह बंजारे

img 20241119 wa02897024224166298058394

ताराचंद कठोत्रे-
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित महा समिति  बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला बलौदा बाजार भाटापारा के जिला अध्यक्ष पद नियुक्ति किया गया है। दुर्गेश सिंह बंजारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्मचारी आयोग एवं संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा कि मैने हमेशा अधिकारी/ कर्मचारी हित में कार्य किया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित के लिए सदा काम करता रहूंगा। इसी कड़ी में आलोक मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों/ कर्मचारियों के हित में सदा कार्य किया जा रहा है संगठन द्वारा प्रदेश के किसी भी कर्मचारी को सताए जाने या उनके खिलाफ गलत होने पर संगठन पुरजोर आवाज उठाते आ रहा है। संगठन हमेशा अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ है और आगे भी रहेगा।

img 20241119 wa029015135115907965421


बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला बलौदा बाजार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह बंजारे को संगठन के संविधान अनुसार कार्य करने के साथ बधाई दिए।
नव पदस्थ जिला अध्यक्ष  ने अपने आभार संबोधन में प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए अपने कार्य और कर्तव्य को पूरी निष्ठा पूर्वक करने की बात कही। स्वास्थ्य संगठन में नए जिम्मेदारी मिलने पर उनको समस्त चिकित्सा अधिकारी / कर्मचारियों ने बधाई दिया है जिसमें प्रमुख रूप से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिजीत बनर्जी, डॉक्टर शशि जायसवाल, डॉक्टर हेमू बंजारे, डॉक्टर आनंद सोलंकी, होली राम निराला,नीरेंद्र पटेल, दीपक चौहान, अभिषेक वर्मा, देवेंद्र बंजारे, अनुसुईया साहू , नितीन डहरिया, दिनेश चंद्रकार, प्रकाश कुमार, निखिल सोनवानी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एंव जिले के समस्त संगठन पदाधिकारी शामिल रहे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button