बलौदाबाजारलवन

दतान(खैरा) में रासेयो के स्थापना दिवस पर प्रमाण पत्र वितरण

img 20240924 wa02621626731248159933467

बलौदाबाजार /लवन :-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -दतान(ख), बगबुडा में राष्ट्रीय सेवा योजना के 55वां स्थापना दिवस पर शाला प्रबंधन एंव विकास समिति के अध्यक्ष कंश राम निषाद, संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र कुमार बंछोर भूतपूर्व सैनिक के द्वारा “ए”प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के 35 स्वयंम सेवकों को प्रमाण पत्र दिया गया। संस्था के प्राचार्य महोदय ने बताया कि 24 सितम्बर 1969 को राष्ट्रीय सेवा योजना का गठन किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य समाज एवं देश सेवा करना हैं।

img 20240924 wa02617344886631767968298

जागरूकता अभियान के द्वारा लोगों को देश प्रेम कि भावना जागृत करना है। स्वयंम सेवकों द्वारा दो साल 240 घण्टे पढ़ाई के अलावा समय निकालकर अभियान चलाया। तब यह प्रमाण पत्र भारत सरकार युवा एंव खेल मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। यह प्रमाण पत्र पढ़ाई नौकरी में बोनस अंक दिया जायेगा। स्थापना दिवस पर संस्था के शिक्षक अनुशवर यादव, चन्द्र प्रकाश निर्मलकर, शशिभूषण गायकवाड़,कौशल साहू, उर्मिला नेताम, प्रेमेशवरी नेताम, ओंकार ध्रुव, स्वयंम सेवक अध्यक्ष मंजु कैवत‌‌‌, उपाध्यक्ष डगेशवर निषाद, सचिव माधुरी पैकरा, सहसचिव वंदना पैकरा, स्वयंम सेवकों द्वारा स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया सभी स्वयंम सेवक बहुत खुश से सभी में जोश एवं उमंग था।

img 20240924 wa02607113883291596380524

प्रणाम पत्र मिलने से भूतपूर्व स्वयंम सेवक मंजु बंजारे,लीना बांधे, नेहा सेन, बिंदिया निषाद,प्रिया नेताम, सुमित्रा साहू, पद्मिनी प्रजापति, शांति सेन,खुशी से झूम उठे यह प्रमाण पत्र 100 स्वयंम सेवकों में सिर्फ 35 को पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से जारी किया गया। स्वयंम सेवकों के पालक भी प्रमाण पत्र मिलने से बहुत खुशी जाहिर किया यह जानकारी संस्था के प्राचार्य द्वारा दिया गया।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button