बलौदाबाजार

तिलक साहू बने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य

img 20240825 wa01296502533930143533392

ताराचंद कठोत्रे-
बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश प्रभारी भरत वर्मा की सहमति व अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश चंद्राकर के द्वारा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों के संगठन का विस्तार किया गया जिसमें बिलासपुर से तिलक साहू को एवं सुनील सोनी  को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया वहीं अपनी नियुक्ति पर तिलक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी एवं प्रदेश पदाधिकारीयो ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निस्वार्थ भाव से सदैव पार्टी की सेवा करता रहूंगा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को भी भरपूर मान सम्मान दिया जाता है मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है में हमेशा पार्टी का ऋणी रहूंगा और पार्टी में और ज्यादा मेहनत से कार्य करूंगा वही उनके प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर उनके शुभचिंतकों ने  बधाई दी

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button