बलौदाबाजारकसडोल
शादी समारोह में कसडोल पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, सभापति नवीन मिश्रा ने प्रभु श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया/

बलौदाबाजार/कसडोल। मुख्यमंत्री की भांजी प्रभा की शादी समारोह में आज प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय लगभग निर्धारित समय पर ही कसडोल हैलीपेड थाना परिसर पहुँचे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता बारी बारी से मुख्यमंत्री से मुलाकात किये।

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस पहुँचे। जहाँ सभापति भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन मिश्रा ने प्रभु श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कसडोल मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू ने विश्राम गृह में पौधारोपण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कसडोल निवासी पैकरा परिवार के शादी समारोह में शामिल हुए।