बलौदाबाजार
30 को खड़गे जांजगीर चांपा आएंगे

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का जांजगीर चांपा में आगमन 30 अप्रैल को होगा और वह यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर शिवकुमार डहरिया के साथ निरीक्षण में विधायक व्यास कश्यप शेष राज हरिवंश उपस्थित थे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि 30 अप्रैल को जांजगीर चांपा में होने वाले विशाल जनसभा को संबोधित करने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन पलारी कसडोल, बिलाईगढ़ से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता जांजगीर चांपा पहुंचेंगे ।