बलौदाबाजार

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त कोटवारों की, ली गई बैठक

IMG 20240320 WA0229
IMG 20240320 WA0231

ताराचंद कठोत्रे/ बलौदाबाजार == = बलौदाबाजार जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस एवं आमजनों के मध्य संवाद एवं जानकारी आदान-प्रदान करने का एक मुख्य जरिया ग्राम कोटवार है।

IMG 20240320 WA0233

साथ ही राज्य में होने वाले विभिन्न चुनाव में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध एवं कानून व्यवस्था हेतु ग्राम कोटवार एक मुख्य कड़ी साबित होते है।

IMG 20240320 WA0232

जिले में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम कोटवार अपनी एक अहम भूमिका निभाएंगे।

IMG 20240320 WA0234

उक्त बातों को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार के निर्देशन में तथा  अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना

IMG 20240320 WA0230

एवं चौकी प्रभारियों द्वारा क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में ग्राम कोटवारों को अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामों में

IMG 20240320 WA0226

चुनाव संबंधी अथवा कानून व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने तथा ग्राम में शांति व्यवस्था बनाए

IMG 20240320 WA0227

रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

IMG 20240320 WA0228

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button