अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 40 महिलाओं को किया गया सम्मानित

ताराचंद कठोत्रे
बलौदा बाजार == 8 मार्च को महाशिवरात्रि एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम अमेठी के भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 महिलाओं को आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला पोषण रजक एवम ग्राम प्रमुखों के द्वारा सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुए सभी महिलाओं ने कहा कि इस तरह के सम्मान मिलने से उत्साह बढ़ता है। सफल मंच संचालन केजराम यादव द्वारा किया गया।
भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कन्नौजे जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धोबी समाज श्रीराम रजक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल मंत्री विष्णु सेन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कनौजे ने कहा कि यदि नारी नहीं होती तो यह सृष्टि भी नहीं होती इसलिए मानव जीवन के आरंभ से लेकर अंत तक नारी के बिना सब कुछ अधूरा है। आप एक पिता पति भाई बेटा तभी हो सकते हैं जब नारी का वजूद संसार में रहे। प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनौजे ने कहा कि बेटियां ही परिवार को और देश को सशक्त और समृद्ध कर सकती है।एक बेटी के पढ़ने से कई परिवार पढ़ जाते है और विकास बढ़ जाता है। जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक ने कहा कि शक्ति का अवतार है नारी जीवन का आधार है नारी.. नारी शब्द खुद में ही पूरा ब्रह्मांड है। देवी देवताओं की जननी भी नारी ही है। उन्हें सभी चीजों को संवारने सजाने व संभालने में महारत हासिल है उनके कई रूप में कभी मां तो कभी बहन कभी पत्नी तो कभी बेटी बनकर वे अपने सेवा त्याग व समर्पण से सबों को सींचती है। सभी रूप में महिलाएं पूजनीय है हमें इनका पूरा सम्मान करना चाहिए।
इनका किया गया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज सेवा के क्षेत्र में मितानिन एम टी कांति श्रीराम रजक मितानिन कंचन सेन यशोदा सेन रुक्मणी कोसरिया सत्या कुर्रे हंसा साहू अधिवक्ता टिकेश्वरी वर्मा स्टाफ नर्स यश प्रभा पांडेय गीतांजलि कौशिक वर्षा गोडाने राजनीति के क्षेत्र में मिथिलेश मुकेश साहू परमेश्वरी वर्मा ग्राम पंचायत के क्षेत्र में सरपंच नीता निषाद पंच कृष्णा बाई रोहिणी बाई रुक्मणी ध्रुव संतोषी निषाद रामहीन निषाद करुणा ध्रुव सहित 40 महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। वही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करने वाले निर्मला रजक को भी ग्रामीणों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पोषण रजक मुकेश साहू दुलेश निषाद राघव रजक चंचल रजक पूर्व जनपद सदस्य जितेंद्र यदु पूर्व सरपंच डोमार सिंह डहरिया चिंताराम ध्रुव हरिशंकर निषाद प्रीतम लाल नारायण निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।