बलौदाबाजार/भाठापारा

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा नए कानून संहिता के संबंध में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय नया कानून प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

IMG 20240303 WA0200


प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भी जिले के समस्त थाना एवं चौकी में पदस्थ पुलिस स्टाफ को नए कानून के संबंध में दी गई जानकारी

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार = आज दिनांक 03.03.2024 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार के निर्देशन में भारत की संसद द्वारा पारित किए गए नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अपनाने के विषय पर पुलिस कम्यूनिटी हाल पुलिस लाईन बलौदाबाजार एक दिवसीय नया कानून प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के स्वागत उद्‌बोधन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव द्वारा कार्यशाला के विषय एवं उसकी महत्ता के संबंध में बताया गया तथा नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ध्यान देकर, समझने की बात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नए कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जिले के समस्त थाना एवं चौकी को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से एक साथ जोड़ा गया।

IMG 20240303 WA0201

प्रशिक्षण कार्यशाला के *मुख्य वक्ता  सिद्धार्थ ठाकुर जिला अभियोजन अधिकारी रायगढ़ द्वारा नए कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।  उन्होंने नए कानून के संबंध में कहा कि पुराने कानून, भारतीय दंड संहिता को अब भारतीय न्याय संहिता किया गया है, जिसमे विशेषता दंड से ज्यादा न्याय पर आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि नए कानून में बहुत सारी और चीजे आ रही है, अब अनुसंधान की प्रगति को पीड़ित को बताना जरूरी रहेगा। साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण बातों को बताया गया। भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला में अन्य विशिष्ट विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित  संजय अम्बस्ट द्वारा पुराने कानून एवं नए कानून के संबंध में अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों को धाराओं और सजा से अवगत कराया गया एवं उनको जागरूक कर उनकी क्षमता को विकसित कर प्रभावी कार्य करने के लिए समस्त अधि./कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। सांथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय के द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रशिक्षण में साझा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नए कानून में दिए गए मुख्य बिंदुओं खामियों आदि का बहुत ही सहज रूप में समाधान किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नए कानून के संबंध में कई प्रश्न पूछा गया, जिस पर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।

IMG 20240303 WA0198

कार्यक्रम के अंत में  सदानंद कुमार द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नए कानूनों के संबंध में विशेष रुचि लेकर, समझकर प्रभावी कार्य संपादन कर पाएंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य पुलिस अधिकारियों में मुख्य रूप से श्री अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा,  राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक,  अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण सहित वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से 500 से अधिक विवेचक और पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button