बलौदाबाजार

अंजोर सामाजिक सेवा संस्थान और अर्चना महिला स्वसहायता समूह के तत्वाधान में MMI नारायणा हॉस्पिटल सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

IMG 20240303 WA0165

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार == आज दिनांक 2/3/2024 शनिवार को गढ़ कलेवा में भी अंजोर सामाजिक सेवा संस्थान और अर्चना महिला स्वसहायता समूह के तत्वाधान में MMI नारायणा हॉस्पिटल और NMDC के सहयोग से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ विभिन्न महिला स्वसहायता समूह के प्रमुख साथियों ने भाग लिया ,जिसमें MMI नारायणा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जायसवाल ने कैंसर के लक्षण कारण और उपाय के बारे में विभिन्न कई रोचक जानकारियां महिलाओं को दिए साथ ही साथ NSDC प्रधानमंत्री कौशल विकास की Pr प्रमुख  नीलोफ़र  के द्वारा कौशल विकास के अंतर्गत आने वाले विभिन्न योजनाएं जो महिलाओं को

IMG 20240303 WA0164

आर्थिक रूप से मज़बूत बनाती हो के बारे में अनेक जानकारियां दी गई साथ ही अंजोर सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य में आपस में जोड़कर कार्य करने जिससे समाज का हित हो के लिए  अर्चना ठाकुर के द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और उनके द्वारा बताया गया है कि महिला समाज की प्रथम नींव मानी जाती है आप सशक्त महिलाएँ हैं ,अपने समय को सदुपयोग करते हुए  किसी भी काम को लगन से करने और उस पर फ़ोकस करके आगे बढ़ने और सरकार के विभिन्न योजनाओं का कैसे और किस प्रकार लाभ उठा सके के बारे में जानकारी दी गई साथ अर्चना

IMG 20240303 WA0161

महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा विभिन्न महिला स्वसहायता समूह को आपस में 1 दूसरे से रूबरू कराते हुए उनके द्वारा किये गये कार्य को 1 दूसरे से साझा किया गया जिससे के अन्य महिला समूह भी सशक्त बन सके यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का बहूत ही अच्छा उदाहरण बना के कार्यक्रम का आयोजन गढ़ कलेवा बलौदा बाज़ार में किया गया जिसमें अर्चना महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ ही साथ अन्य महिला स्वसहायता समूह के प्रमुख PRP दुर्गा गोस्वामी ,शकुंतला ध्रुव और नायक मैडम संतोषी ठाकुर  दुर्गा ठाकुर अंजू साहू प्रमिला ठाकुर ने को महिला स्व  समूह के क्रिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया

IMG 20240303 WA0163

इस आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न महिला स्वसहायता समूह को एकजुट कर एक दूसरे के कार्य को साझा करने के साथ ही साथ उन से होने वाले फ़ायदे और उनके द्वारा उत्पादित सामान का उचित ढंग से मार्केटिंग कारण करने के कई निर्देश दिए गए हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर नेहा जायसवाल  शुक्ला सर महबूब अली, सुमनसेन, प्रियंका साहू ,गूंजा ठाकुर,लक्ष्मण नीलोफर ,सुधा सोनी ,दीपशिखा अली,गोपाल तरुण ,गोपी,उमा दुलारी अन्य सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button