बलौदाबाजार

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का दामाखेड़ा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

IMG 20240223 WA0165


ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार ===  23 फरवरी 2024/ जिले के सिमगा विकासखंड अंर्तगत दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम, दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

IMG 20240223 WA0166

हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक  शिवरतन शर्मा, आईजी  अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर  चंदन कुमार, एसएसपी  सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button