महिलाओं को सालाना मिलेगा ₹12000 : सरिता जायसवाल

ताराचंद कठोत्रे /बलौदाबाजार
बलौदाबाजार === छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने का प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सरिता जायसवाल ने स्वागत किया है उन्होंने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी ,बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी का आभार माना है
सरिता जायसवाल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह अर्थात सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी शासन के योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिसकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा विवाहित महिला के अलावा विधवा ,तलाकशुदा , परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है उन्होंने कहा है की महतारी वंदन योजना द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है
सरिता जायसवाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं से वित्तीय सहायता प्रदान करना है बल्कि इन निधियों के उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता और कौशल विकास का बढ़ावा देना भी है महिलाए इस वित्तीय सहायता की मदद से अपने खर्चों का प्रबंधन कर सकती है और छोटे पैमाने के उद्धम भी शुरू कर सकती हैं