*जिला कोषालय अधिकारी के.के दुबे को दी गई विदाई*
ताराचंद कठोत्रे /बलौदाबाजार

बलौदाबाजार == 29 दिसम्बर2023/ जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह में अधिकारी -कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दुबे को शाल, फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथ उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

करीब 40 वर्ष तक वित्त विभाग में विभिन्न पदों पर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए दुबे जिला कोषालय अधिकारी के पद से सेवा निवृत्त हुए। इस अवसर अधिकारी -कर्मचारियों ने दुबे के व्यक्तित्व, स्वभाव एवं उनके कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सहज, सरल व काम के प्रति तत्पर अधिकारी के रूप में निरूपित किया ।

दुबे अपने विभागीय कार्य में दक्ष होने के साथ ही अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग में भी आगे रहते थे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्सहित करते रहते थे इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे, डिप्टी कलेक्टर द्वय आरआर दुबे, अरुण कुमार सोनकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।