मध्यप्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ – मतगणना की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
चैनल हेड /ताराचंद कठोत्रे

जनभूमि न्यूज/ रायपुर/बड़वानी। 01/11/2023 एस पी पुनीत गेहलोद द्वारा दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में होने वाली विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना हेतु मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की रिहर्सल अति. पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार रहे मौजूद सी आर पी एफ बल के साथ जिला बल के 300 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना स्थल प्रवेश द्वार से लेकर लगाए गए पुलिस बल के प्रत्येक पाइंट पर जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के संबंध में बताया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए एसडीओपी बड़वानी दिनेश सिंह चौहान, एसडीओपी राजपुर रोहित अलावा, डीएसपी महिला सुरक्षा महेश सुमैया, रक्षित निरीक्ष, चेतन बघेल, सूबेदार, थानों के थाना प्रभारीगण यातायात डी एस बी रेडियो शाखा व पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।