बलौदाबाजार

परिवर्तन यात्रा का लवन नगर में भव्य स्वागत एवं किया ।

जनभूमि /न्यूज /लवन जगजीवन नारंगे

Screenshot 20230925 184733 Photos2


लवन – भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा प्रातः 3:00 बजे लवन नगर पहुंची, यात्रा का लवन नगर के डोंगरीडीह महानदी पुल के पास पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों बाइक रैली के साथ यात्रा की अगवानी किया । भाजपा कार्यकर्ताओं लवन पहुचते ही आतिशबाजी फूल माला गुलाल, ढोल टासा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। युवा मोर्चा विजय यादव की अगवानी में कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाल कर यात्रा का अगुवानी किया गया।

Screenshot 20230925 185537 Photos2

वही यात्रा का नेतृत्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री अरुण साव , केंद्रीय पोत परिवहन, जलमार्ग एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार  पाद नाईक, यात्रा प्रभारी  गौरीशंकर अग्रवाल जी द्वारा किया गया । स्वागत के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव  केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक एवम यात्रा प्रभारी  गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा संबोधित किया । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मैं जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से चारों ओर कुशासन, भय, भ्रष्टाचार का वातावरण व्याप्त है। आम जनता त्रस्त है और इसे बदलने के लिए आतुर हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने आने वाले विधानसभा के चुनाव में आम नागरिकों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया । तथा ये दारी बदलबो की नारे लगाये जिसे वही कांग्रेस सरकार को बदलने की बात कही। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव

IMG 20230925 WA0922

, केंद्रीय पोत परिवहन जल मार्ग एवं पर्यटन राज्यमंत्री भारत सरकार पाद नाईक, यात्रा के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरी शंकर अग्रवाल  प्रदेश परिवर्तन यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा , पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, सांसद सुनील सोनी, कसडोल विधानसभा प्रभारी  सुरेंद्र पाटनी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, सारंगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष  सुभाष जालान, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर,गुरुद्वारा भंडारपुरी धाम गुरु गद्दीनशीन गुरु बालदास साहेब महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव , जिला उपाध्यक्ष अनुपम बाजपेई, लवन भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय यादव महामंत्री, नरेश साहू युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे उपाध्यक्ष  राम कुमार साहू, गायेश्वर साहू,  सहदेव जोशी, सर्वेंद्र साहू, सहित भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण आम नारिकगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button