कसडोल विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
चैनल हेड ताराचंद कठोत्रे

कसडोल- जिला भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में आज कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अभ्यागत के रूप में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , भाजपा भूपेंद्र सवन्नी मार्गदर्शन हेतु विशेष रूप से उपस्थित थे। आज के इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले दिनों संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में कोर कमेटी के सदस्य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, सह प्रभारी छगनलाल मुंदड़ा, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विपिन बिहारी वर्मा, योगेश चंद्राकर, डॉ अजय राव, कृष्णा अवस्थी, दुर्गा महेश्वर, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, तेजराम वर्मा, सेवक राम वर्मा, यशवर्धन (मोनू) वर्मा, दुर्गा पटेल, सुलोचना यादव, राजकुमार जायसवाल, मोहम्मद गुलाम गौस, रवि ध्रुव, मीना बार्वे, सुनीता वर्मा, नंद कुमार वर्मा, विजय यादव, महेंद्र साहू, कृष्ण कुमार पटेल बड़ी संख्या में उपस्थित राहा।