लवनराज ढेढीपारी देसहा सेन समाज का आज सेन मंगल भवन पलारी मे अर्धवाषिर्क अधिवेशन संपन्न हुआ।

विजय सेन लाहोद
डेढ़ीपारी देसहा सेन समाज लावनराज मे अब सामाजिक सदस्य के देहांत पर कफन के बदले दिया जायेगा सहयोग राशि, केवल परिवारिक सदस्य हि लाएंगे कफन का कपड़ा
लाहोद (स्व शिक्षक श्री सीताराम सेन जी के स्मृति मे समस्त समाजसेवको को साल एवं सेन जी महाराज फोटो देकर किया गया सम्मानित)
लाहोद :- (०९.१२.२०२३) आज लवनराज ढेढीपारी देसहा सेन समाज का 09.12.23 को सेन मंगल भवन पलारी मे अर्धवाषिर्क अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें समाजिक हित के लिए अधिवेशन में निर्णय लिया गया है कि जिस डेढ़ीपारी देसहा सेन समाज अंतर्गत निवासरत किसी भी समाजिक बंधु के घर परिवार में किसी परिवारिक जन का देहांत होता हैं तो उसके मृतक परिवार को कफनदान के बदले मे राशि अंशदान देने की सहमति दिया गया। केवल मृत व्यक्ति के परिवार के लोग ही कफनदान मे कपड़ा लाएंगे, इसमे हमारे सामाजिक स्तिथि सुधार होगा। इसके लिए लवनराज के समस्त समाज सेवको को समाज द्वारा श्रद्धांजलि पेटी प्रदान किया गया उनके छेत्र अंतर्गत होने वाले काठी कार्यक्रम मे वे पेटी लेकर जाएंगे जिसमे ताला लगा होगा, सभी समाजिक जन कफन के बदले राशि सहयोग स्वरूप उक्त पेटी मे डालेंगे जिसे अंत मे समाज प्रमुखो के सामने खोलकर समस्त समाजिक बंधुओ के समाने राशि गिनकर मृत परिवार के मुखिया को उक्त अंसदान के राशि को प्रदान किया जायेगा।

जिसका प्रयोग सम्बन्धित परिवार कार्यक्रम हेतु या स्वेच्छा से किसी अन्य कार्य के लिए दान आदि मे कर सकते है। इसी क्रम मे बलौदा बाजार नगर इकाई निवासी स्व श्री सीताराम सेन जी (शिक्षक) के स्मृति मे उनके परिजनों द्वारा नगर इकाई बलौदा बाजार अंतर्गत किसी समाजजन के मृत्यु होने पर १०५१रु (१००१रु लकड़ी हेतु सहयोग राशि और ५०रु समाज की ओर से कफन के लिए) आगामी एक कार्यकारिणी के कार्यकाल (५ साल) तक दिया जायेगा। जो राशि और कफन नगर इकाई द्वारा उक्त परिवार को प्रदान किया जायेगा। साथ हि उनके पौत्र लोकनाथ सेन द्वारा समाज के सक्षम लोगो से आग्रह किया गया की वे भी अपने छेत्र मे समाजजमो के परिवार को ऐसा सहयोग प्रदान करने आगे आएं।

आज डेढ़ीपारी सेन समाज लवनराज के अर्धवार्षिक अधिवेशन मे स्व श्री सीताराम सेन जी के स्मृति मे लवनराज अंतर्गत समस्त समाजसेवको को समाज संरक्षकों के हांथो साल और संत सिरोमणि सेन जी महाराज के छायाचित्र देकर सम्मानित करवाया गया। समस्त सामाजिक पदाधिकारियो सामाजिक जनों द्वारा इस निर्णय एवं समाज जनो का सम्मान करने के कार्य का प्रशंसा किया गया। तत्पश्चात समस्त प्रमुख पदाधिकारियो द्वारा उपस्थित समाज जनों को सम्बोधित किया गया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिसके पश्चात समाजिक समस्याओ का निराकरण किया गया।