वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी चुनाव सुरक्षा प्रबंधन हेतु आज लिया गया समीक्षा बैठक
जनभूमि/न्यूज/ बलौदाबाजार

आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों के संबंध में किया गया चर्चा
समुचित व्यवस्था हेतु अपराधिक तत्वों एवं अंवैधानिक कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु दिया गया हिदायत
जिले से स्थानांतरण होने पर श्री अभिषेक सिंह, श्री घनेंद्र ध्रुव एवं श्री विनोद मंडावी का सम्मान कर दी गई विदाई
बलौदाबाजार :- आज दिनांक 07.10.2023 को प्रातः 11.00 बजे से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव तैयारी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंधन हेतु समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में पुलिस की कार्यप्रणाली, चुनाव प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं सभी अन्य आवश्यक कार्य के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। उनके द्वारा विशेष रूप से चुनाव के लिए आए हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों के ठहरने एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति समय पूर्व कर लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में दीपक कुमार झा द्वारा थाना एवं चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर अधिक से अधिक लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने की समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक हिदायत दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु, असामाजिक तत्वों एवं अंवैधानिक कार्य करने वाले लोगों पर पर लगाम लगाया जाना अति आवश्यक है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले कारकों, जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री आदि अंवैधानिक कार्यों में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्यवाही करने एवं स्थाई वारंटों की अधिक से अधिक तामीली करने हेतु जोर दिया।

बैठक की इसी कडी में जिले से स्थानांतरित हुए अधिकारीगणों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक घनेंद्र ध्रुव एवं विनोद कुमार मंडावी का सम्मान कर, विदाई दी गई। अभिषेक सिंह का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डायल 112 रायपुर, घनेंद्र ध्रुव का स्थानांतरण उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला महासमुंद एवं विनोद कुमार मंडावी का स्थानांतरण अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी जिला जशपुर के पद पर हुआ है। इस अवसर पर दीपक कुमार झा द्वारा जिले से स्थानांतरित, तीनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से श्री आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा, अमृत कुजुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, सुशंता लकड़ा परि. उप पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण एवं पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।
