बलौदाबाजार

गातापार में धोबी समाज लवन परिक्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

IMG 20240305 WA0142

पन्नालाल रजक बने अध्यक्ष


ताराचंद कठोत्रे
बलौदा बाजार==ग्राम गातापार में धोबी समाज लवन परिक्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन दो और तीन मार्च को समाज के राम जानकी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। वार्षिक अधिवेशन में कक्षा दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले होनहार छात्र छात्राओं एवम सामाजिक पदाधिकारियो का सम्मान किया गया। साथ ही लवन परिक्षेत्र  के समस्त पदाधिकारियो का चयन किया गया जिसमें कोहरौद निवासी पन्नालाल रजक को अध्यक्ष के लिए चुना गया।

दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ 2 मार्च को रात्रि 8 बजे अध्यक्ष श्रीराम रजक रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनौजे प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रजक आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक संभागीय महासचिव दिनेश निर्मलकर मुंगेली जिला अध्यक्ष दिलीप रजक प्रदेश सचिव भागीराम निर्मलकर जिला सचिव मनोज निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष शंकर रजक कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालकुमार रजक युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उमाशंकर कर्ष आईटी सेल जिला अध्यक्ष मुंगेली भरोसा निर्मलकर त्रिलोचन रजक ईश्वर रजक प्रकाश निर्मलकर सहित अन्य राज से आये अतिथियों के द्वारा समाज के इष्ट देव स्वच्छता के जनक गाडगे जी महाराज एवं भगवान राम जानकी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच में विराजमान सभी अतिथियों का लवन परिक्षेत्र के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियो ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब हमारे समाज में भी संगठन की एकता दिखाई दे रहे हैं। बैठक में रात्रि होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखकर निश्चित रूप से महिलाओं में भी जागरूकता आई है। जिसका श्रेय महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक को दी गई। इस दौरान वार्षिक अधिवेशन में मोतीलाल कन्नौजे जीवन रजक पोषण रजक सुरेश कनौजे लाला रजक जीवन कन्नौजे नंद कुमार कन्नौजे चेतन कन्नौजे परसू रजक डोमार सिंह रजक अश्वनी रजक नारायण निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में सामाज के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इन छात्र-छात्राओं और पदाधिकारियो का किया गया सम्मान

ओसिका निर्मलकर कक्षा बारहवीं में 86 प्रतिशत यामिनी निर्मलकर  दसवीं में 81 डिंगम्बर रजक 12वीं में 85 कृष्णा निर्मलकर 10वी में 94 दुर्गा रजक 10वीं में 87 एवम कनक रजक 10वीं में 96.33 प्रतिशत अंक लाने पर नगद राशि प्रशस्ति पत्र एवं शाल श्रीफल फल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी तरह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूर्व अध्यक्ष श्रीराम रजक सहित निर्मला रजक शीला रजक जनीराम निर्मलकर मुनीष निर्मलकर धनेश्वर निर्मलकर द्वारिका निर्मलकर पंचराम रजक रामकुमार रजक हार्दिक रजक श्यामंता रजक शंकरलाल निर्मलकर चोवाराम निर्मलकर एवं मीडिया प्रभारी कमलेश रजक को स्मृति चिन्ह एवं भेंटकर सम्मानित किया गया।

ये पदाधिकारी हुए निर्वाचित

अध्यक्ष पन्नालाल रजक उपाध्यक्ष जनीराम निर्मलकर कोषाध्यक्ष बालकुमार रजक सचिव चोवाराम निर्मलकर सहसचिव मुनीष निर्मलकर संगठनमंत्री हरिराम रजक संरक्षक जनकराम रजक दतान राज संरक्षक धनुष निर्मलकर ऑडिटर पंचराम रजक सलाहकार जेठूराम रजक धनेश्वर निर्मलकर मीडिया प्रभारी कमलेश रजक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीला रजक कसडोल राजप्रधान मेलाराम निर्मलकर सचिव रमाशंकर लवन राजप्रधान श्यामंता रजक सचिव हेतराम रजक दतान राजप्रधान हार्दिक रजक सचिव उदेराम रजक पुनीत रजक लोहरसी राजप्रधान शंकरलाल निर्मलकर सचिव फागूलाल रजक निर्वाचित हुए।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button