बलौदाबाजार
सर्व सतनामी समाज द्वारा सामाजिक, राजनैतिक परिचर्चा हेतु एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन 1 अक्टूबर को
सर्व सतनामी समाज द्वारा सामाजिक, राजनैतिक परिचर्चा हेतु एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन 1 अक्टूबर को
जनभूमि /न्यूज /बलौदाबाजार

बलौदाबाजार। सर्व सतनामी समाज बलौदाबाजार-भाटापारा के द्वारा सामाजिक, राजनैतिक परिचर्चा हेतु एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 रविवार दोपहर 1 बजे से सतनाम भवन बालसमुंद रोड पलारी में
किया गया है। जिसमें समस्त सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, महिला कार्यकर्ता, युवा, साटीदार भंडारी गण एवं समस्त सामाजिक बंधुओं को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की है। उक्त जानकारी दीपक घृतलहरे जिला सचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने दी है ।