बलौदाबाजार

शिक्षा के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना जरुरी  सांसद  कमलेश जांगड़े

img 20240917 wa03462428682746010020874

श्रेष्ठ प्रदर्शन से प्रदेश व जिले क़ा करें नाम रोशन –  अग्रवाल

img 20240917 wa03471065160293027866782

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा क़ा हुआ रंगारंग आगाज

img 20240917 wa03444000204792069282658

चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ सौ से अधिक खिलाडी दिखाएंगे हुनर

img 20240917 wa03405981368197194888269

ताराचंद कठोत्रे- बलौदाबाजार।
बलौदाबाजार,17सितंबर 2024/ 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता क़ा शुभारंभ मंगलवार को जांजगीर -चाम्पा सांसद   कमलेश जांगड़े एवं  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने किया। आउटडोर स्टेडियम मैदान बलौदाबाजार में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम में खेल ध्वजारोहण, मशाल प्रज्जवलन, मार्चपास्ट एवं  मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरी। इस अवसर पर खिलाड़ियों को नियमों क़ा निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने खेल प्रतियोगिता उद्घाटन की विधिवत घोषणा की।  उद्घाटन अवसर पर रग्बी एवं कुराश खेल स्पर्धा की शुरुआत की गई जिसमें अतिथियों ने खिलाड़ियों क़ा उत्साहवर्धन किया।

img 20240917 wa03438532548835146896301

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि इस शालेय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाडी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन से खिलाड़ियों को  अपनी प्रतिभा क़ा प्रदर्शन करने क़ा अवसर मिलेगा। आज खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे उनका सम्पूर्ण विकास हो सके।

img 20240917 wa03493923903221257131589

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश क़ा सौगात दिया। प्रदेश निर्माण के बाद हमारी सरकार ने लगातार खेल सुविधाओं में विस्तार किया और अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने क़ा अवसर देता है। खिलाडी उम्दा प्रदर्शन कर प्रदेश के साथ अपने जिले, गांव व माता -पिता क़ा नाम रोशन करें।कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया।

img 20240917 wa03484562693851328030639

कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि  जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता क़ा बेहतर आयोजन करने क़ा प्रयास किया गया है।  खिलाड़ियों  सहित कोच एवं अन्य सम्बंधित शिक्षको को भी बेहतर सुविधा प्रदान करने क़ा प्रयास किया जा रहा है फिर भी किसी प्रकार की समस्या हो तो तो जरूर बताएं ताकि जल्द दूर किया जा सके।

img 20240917 wa03413968385185580031551

जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचो संभाग के 840 खिलाड़ी एवं कोच  शामिल हो रहे हैं।चार दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रग्बी बालक एवं बालिका 14 वर्ष, कुराश बालक एवं बालिका 14, 17, 19 वर्ष, फेन्सिग बालक एवं बालिका 14, 17, 19 वर्ष के 144 खिलाड़ी प्रत्येक संभाग से आये हुये है। रग्बी की प्रतियोगिताएं इसी आउटडोर स्टेडियम में, कुराश की प्रतियोगिताएं इसी इनडोर स्टेडियम में और फेन्सिग प्रतियोगिताएं नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित की जायेंगी।

img 20240917 wa03456946183093130816706

उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष  चित्तावर जायसवाल,  जनपद अध्यक्ष  सुमन योगेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष  विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत  दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक,खिलाडी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button