लाहोद

लाहोद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए  विधायक संदीप साहू 

Polish 20240217 185921818 2


संवाददाता विजय सेन लाहोद
लाहोद ==  स्वामी  आत्मानंद  उत्कृष्ट  विद्यालय लाहोद मे वर्षिक उत्सव “आरंभ” हर्ष और उल्लास के  साथ  मनाया  गया  इस  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे  संदीप साहू,  विधायक ,विधानसभा छेत्र कसडोल ,  सुरेन्द्र शर्मा( पूर्व अध्यक्ष कृषि कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़) विशेष अतिथियों के रूप मे महेंद्र कुमार डहरिया सरपंच ग्रामपंचायत लाहोद ,हंसराज साहू उपसरपंच , सोहन साहू पंच ,रामविशाल साहू पंच धोनी राम यादव पंच ,छोटे लाल पटेल , डॉक्टर धनेश साहू, राजकुमार साहू , रमेश कुमार साहू , कंसन देवांगन , राजेंद्र साहू , दुलार पटेल , संतोष साहू , डी.आर. साहू, ऋतु शुक्ला(प्राचार्य सेजेस बलौदाबाजार), एम पी साहू , टी. एल. वर्मा एवम सभी शिक्षिको के साथ साथ गांव के सभी गणमान्य नागरिक की उपस्थति रही

Polish 20240217 182353490

⁸। कार्यक्रम का शुरूवात सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई इसके पश्चात वार्षिकोत्सव के थीम “आरंभ” पर बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई । संस्था के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी द्वारा विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी गई उन्होंने विद्यालय की योजनाओं के बारे मे सभी अतिथियों को जानकारी दी तत्पश्चात सुरेन्द्र शर्मा द्वारा बच्चो का उत्साह वर्धन किया गया ।  मुख्य अतिथि संदीप साहू जी ने शिक्षा मे खेल के महत्व को प्रकाशित किया उन्होंने अपने उदबोधन मे कहा कि  शिक्षा मैं खेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है खेल से विद्यार्थियो के शरीर विकास के साथ  मानसिक विकास होता है तत्पश्चात विद्यालय मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों आर के चंद्रवंशी , रत्न प्रिया अनंत , श्रीनिधि पांडे , दीनानाथ पैकरा , शेखर श्रीवास , प्रिया पटेल, समीर साहू , आयुषी चंद्राकर , प्रतिमा सहिस आदि को समानित किया गया साथ ही साथ खेल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को गीतिका लहरे , दुर्गेश पटेल , हीरालाल साहू , चंद्रमौली उपाध्याय , समीर  साहू को

Polish 20240217 182424772 2

सम्मानित किया गया तत्पश्चात विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में अपनी भागीदारी देने वाले विभिन्न विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया इसके पश्चात विद्यालय की पत्रिका “डोर” के कवर पेज का अनावरण विधायक संदीप साहू एवम सुरेन्द्र शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया पत्रिका “डोर” विद्यालय का पहला संस्करण है जिसमे विद्यालय की समस्त गतिविधियों को वृस्तित रूप से बताया गया है।  विधायक जी द्वारा विद्यालय द्वारा प्रकाशित विमोचित पत्रिका “डोर “के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Polish 20240217 185934694

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button