रेडी टू ईट का कार्य वापस दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार माना गया

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सरिता जायसवाल ने स्व साहयता समूह के कार्यकर्ताओं को रेडी टू ईट का कार्य वापस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया हैं। सरिता जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार माताएं- बहनों के हित में लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना से हमारी मातृ शक्ति को इसका लाभ मिला है। वहीं अब महिला स्व साहयता समूह को रेडी टू टू इट जैसी योजना फिर से चालू करके महिला समूह को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने का कार्य छत्तीसगढ़ की
विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है जिससे सभी स्व सहायता समूह की माताएं – बहनों को इसका लाभ मिलेगा। जयसवाल ने कहा की पूर्वत कांग्रेस की सरकार ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए हमारी माताएं बहनों जो स्व सहायता समूह चलाकर आत्मनिर्भर बनती है। उनसे उनका हक छीन कर उन्हें रेडी टू ईट से होने वाले लाभ से वंचित रखा। स्व सहायता समूह द्वारा रेडी टू ईट का कार्यगुणवत्तापूर्ण चलाया जा रहा था क्योंकि माताएं – बहनें बच्चों के पोषण का सही ख्याल रखती है इसलिए स्व सहायता समूह की माताएं बहनें ही गुणवत्तापूर्ण रेडी टू ईट बनाती हैं प्रदेश की महिलाएं स्वस्थ सहायता समूह के माध्यम से रेडी टू एट का काम करके आत्मनिर्भर फिर से हो जाएगी
सरकार द्वारा उनके काम को वापस करने पर महिलाओं में काफी आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिल रहा है