रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कनौजे ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन ।

(ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार) । रजक कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे ने अपना 32 वा जन्मदिवस गृह गांव बलौदी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कर मनाया गया। इस मौके पर लोकेश कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जल जमीन और जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हर मनुष्य को पौधे लगाने को लेकर जागरूक किया। सभी से पौधे लगाने का आग्रह किया। कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधा लगाना जरूरी है। हमें पेड़ों से ऑक्सीजन मिलता है। जल व ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है। जब धरती पर वृक्ष रहेंगे तब ही पर्यावरण संरक्षित रहेगा। जीव प्राणियों के जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक लकड़ी की आवश्यकता पड़ता है। पेड़ पौधे के अभाव में वातावरण प्रदूषित होता है- कारण लोगों को बीमारियों से जुझना पड़ता है। कहा कि प्रकृति ने हमें पेड़ पौधों के रूप में जो अनमोल विरासत सौंपी है, जिसे बचाए रखना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित जन संस्था के प्राचार्य दिनेश कुमार साहू, शिक्षक देवानंद पटेल, भगवान दास कुर्रे, शिक्षिका दीपिका तिर्की, शुशिला जांगड़े, आशा देवांगन, प्रभा देवांगन, सुधा कन्नौजे, ग्राम पंचायत बलौदी के वरिष्ट नागरिक रामसागर कश्यप, पंचराम बघेल, तामेश्वर यादव, पुरषोत्तम बघेल, शाला नायक रोशन बंजारे, उप शाला नायक खिलेश्वरी साहू, अनुशासन प्रभारी युवराज कन्नौजे, स्वक्षता प्रभारी खिलेंद्री देवांगन, सांस्कृतिक प्रभारी काजल गृतलहरे, क्रीड़ा प्रभारी मयंक बघेल एवम सभी छात्र छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।