महिलाओं के हित में प्रधानमंत्री का निर्णय सराहनीय लक्ष्मी साहू
ताराचंद /कठोत्रे /बलौदाबाजार

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी साहू ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन बिल विधेयक का स्वागत करते हुए महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। भाजपा नेत्री लक्ष्मी साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा से ही देश के विकास में महिला शक्ति को आगे लाने का प्रयास किया है और इसी कड़ी में महिला आरक्षण बिल लागू होने पर लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा। जिससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी महिलाओं की शक्ति बढ़ेगी साथ ही उनमें आत्मविश्वास भी जागृत होगा। लक्ष्मी साहू ने कहा कि देश की महिलाओं की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने साहसिक निर्णय लिया है। नए संसद भवन में प्रवेश के साथ ही भारत को महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में यह बिल निर्णायक एवम मिल का पत्थर साबित होगा। यह बिल देश की आधी आबादी को कानून बनाने में भागीदार बनाएगी। उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और अधिकार राजनीतिक सशक्तिकरण में मिल का पत्थर साबित होगा। लक्ष्मी साहू ने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति सजग और समर्पित है। आजादी के अमृत काल में यह बिल हम महिलाओं के लिए वरदान है।