बलौदाबाजार

सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला में पहुँचे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

IMG 20240223 WA0181

सबका साथ और सहयोग से प्रदेश में विकास की बहाएंगे गंगा – मुख्यमंत्री साय

दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा

IMG 20240223 WA0187

कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार = 23 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दामाखेड़ा के नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा किए। साथ ही पूर्व में स्वीकृत 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर परिधि में कोई नया औद्योगिक प्रतिष्ठान शुरू न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल,सांसद सुनील सोनी,भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव,लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज,भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने भी गुरू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20240223 WA0182

धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उनके सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हे कबीर पंथी बताया। उन्होने ने आज संत समागम में पहुंचकर दामाखेड़ा का गौरव बढ़ाया है। धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब इस मेले का महत्व एवं कबीर पंथ के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया की 120 सालों से यह मेले का आयोजन हो रहा है। साथ ही दामाखेड़ा के आसपास स्थापित हो रहे उद्योगो खासकर स्पंज आयरन एवं बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की।

IMG 20240223 WA0180

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्यमंत्री का दायित्व मुझे मिला है इस दायित्व से जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी के विश्वास और सहयोग से प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने ने कहा कि बचपन से ही मेरा जुड़ाव कबीर पंथ से रहा है और चौका आरती में शामिल होते रहे है। मेरे गृह ग्राम बगिया में कबीर पंथ के मुनियों के पदार्पण हुआ है जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी क्षेत्र में भी कबीर पंथियों की बड़ी संख्या है। जहां भी कबीर पंथ का मेला लगता है वहां हमारे गांव के आस पास के लोग जरूर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के किसान के बेटे को आप लोगों ने मुख्यमंत्री का बड़ा दायित्व दिया है। इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी पर खरा उतरने में लिए आप सबकी सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहे। जिस प्रकार से मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसे आगे भी कायम रखते हुए सेवा का अवसर देते रहेंगे। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।

IMG 20240223 WA0177


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने केवल 2 माह में ही लंबे समय से रुके बड़े बड़े काम को पूरा किया है। इस अवधि में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति,महतारी वंदन योजना तथा युवाओं की मांग पर पीएससी परीक्षा में हुए गड़बड़ी की सीबीआई जांच जैसे बड़े काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और निरन्तर बड़े बड़े काम होते रहेंगे। उन्होंने आगें कहा धर्मनगर दामाखेड़ा कबीरपंथियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। राज्य सरकार यहां के प्राचीन तालाब सहित संपूर्ण दामाखेड़ा के विकास के लिए वचनबद्ध है।

IMG 20240223 WA0183

ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु दामाखेड़ा की मधुर स्मृति लेकर वापस लौटेंगे। समारोह को कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि साहेब, गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब,दामाखेड़ा के पूर्व सरपंच कमलेश साहू,कलेक्टर चंदन कुमार ,पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार,डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन अपर कलेक्टर बीसी एक्का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव,सहित जनप्रतिनिधि गण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button