बलौदाबाजार

भाजपा का कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता जान से जुट जाएं- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

जनभूमि /न्यूज /बलौदाबाजार

IMG 20230910 WA0466

बलौदाबजार नगर जिला भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने उपस्थित भाजपा के जिला पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के में जिले में भाजपा का कमल खिलाने एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आगे आने वाली दिन हमारी होगी। अगर हम लगन एवम मेहनत से कार्य करें तो आगामी चुनाव में विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता। बैठक को पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक बुधराय टुल्लू, डॉ अजय कुमार पोद्दार जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर अजय राव सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया। इस बैठक में पूर्व निर्देशित कार्यक्रम की समीक्षा, एवम आगामी परिवर्तन यात्रा की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20230910 WA0464

बैठक के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रचलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। आज के इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर अजय राव, वरिष्ठ भाजपा योगेश चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सूर्यकांत राठौर, बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विधायक बुद्धराय टूल्लू, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार, वरिष्ठ भाजपा नेता टेसूलाल धुरंधर, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, पुनिराम पटेल, नरेश केसरवानी, जिला कोषाध्यक्ष सेवक राम वर्मा, नगर पंचायत फलारी के अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा, जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शुरू खुशबू बंजारे,

IMG 20230910 WA0458

जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर कुशल राम वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष नीलम सोनी, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री सत्यभामा साहू, भाजपा के जिला मंत्री महाबल बघेल, भगत राम नायक, वरिष्ठ नेता विजय केसरवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ के जिला कार्य समिति सदस्य धनंजय साहू, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सोनी, रेवा राम साहू, मंडल अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा महेंद्र साहू कृष्ण कुमार पटेल विजय यादव डोमन लाल वर्मा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी मानिकपुरी, केजुराम बघेल, छतराम साहू, रितेश श्रीवास्तव, पवन कुमार साहू, डब्बू सिंह ठाकुर महेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में भाजपा के जिला पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

IMG 20230910 WA0468

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button