बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कार्यालय में क्रांति दिवस का आयोजन।

ताराचंद कठोत्रे- बलौदाबाजार
बलौदाबाजार- जिला कांग्रेस कार्यालय में 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनोंने महापुरुषों के चित्रों पर पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यदु, आर्यन शुक्ला, पदमेश्वरी साहू, रविन्द्र नामदेव, सुखदेव साहू, अविनाश मिश्रा, देवेंद्र बंजारे, धर्मेंद्र वर्मा, लखेश साहू, गणेश शंकर साहू, मनोज प्रजापति, अर्जुन सेन, पिंटू वर्मा, कमलेश्वर यदु, जय ठाकुर, जय नायक, राहुल नेगी समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है जिसे ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के नाम से भी जाना जाता है। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ‘करो या मरो’ का नारा दिया था और देशवासियों को भारत की आजादी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया था। इस आंदोलन ने भारतीय जनमानस में स्वाभिमान का भाव जगाया और देश को आजाद करने की अंतिम लड़ाई का सूत्रपात किया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि अगस्त क्रांति दिवस न केवल इतिहास का हिस्सा है, बल्कि यह हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए दिए। यह दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और एकता की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहें।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में भारत माता की जयकार की।