*नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र होगा मजबूत : सरिता जायसवाल*
जनभूमि /न्यूज /बलौदाबाजार

लोकसभा में केंद्र सरकार के द्वारा नारी शक्ति वंदन महिला आरक्षण अधिनियम का सरिता जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ने स्वागत किया है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल पेश होने पर सभी बहनों को बधाई दिया है।
सरिता जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए महिला आरक्षण आवश्यक है ।इस आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को फैसला लेने प्रक्रिया एवं देश के विकास में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र मजबूत होगा। इस बिल के पास हो जाने पर संसद और विधानसभाओ में महिलाओं की भागीदारी निश्चित रूप से बढ़ेगी।साल 1996 में यह बिल पहली बार पेश हुआ था उसे समय कई बार पेश हुआ लेकिन पास नहीं हो पाया था ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह बिल पास हुआ है इस बिल से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में से एक तिहाई एससी एसटी समुदाय से आने वाले महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएगी वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटों में से 82 सीटों पर महिलाएं हैं इस कानून के पास हो जाने के बाद 181 महिलाओं की संख्या हो जाएगी।