पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक नान्हू राम मांझी एवं विष्णु नारायण सिंह का विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित*
ताराचंद कठोत्र /बलौदाबाजार

बलौदाबाजार = आज *दिनांक 01.01.2024 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक नान्हू राम मांझी एवं विष्णु नारायण सिंह का विदाई कार्यक्रम का आयोजन* किया गया। नान्हू राम मांझी पुलिस विभाग मे दिनांक 14.06.1982 को जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 21.11.2014 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर के थाना पुरानी बस्ती, सिविल लाईन, तेलीबांधा तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में भाटापारा शहर, गिधपुरी, सिटी कोतवाली आदि थानों में पदस्थ होकर कार्य किये है तथा अभी वर्तमान में रक्षित केन्द्र में पदस्थ होकर कार्यरत थे। नान्हू राम मांझी कल दिनांक 31.12.2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

विष्णु नारायण सिंह पुलिस विभाग मे दिनांक 11.12.1980 को जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 07.01.2019 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर के विभिन्न थानों में तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में भाटापारा ग्रामीण, सिमगा आदि थानों में पदस्थ होकर कार्य किये है तथा अभी वर्तमान में रक्षित केन्द्र में पदस्थ होकर कार्यरत थे। विष्णु नारायण सिंह कल दिनांक 31.12.2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक द्वारा नान्हू राम मांझी एवं विष्णु नारायण सिंह के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किया गया तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर, उप निरीक्षक (एम) शैलेंद्र प्रजापति, पवन बंदे, सउनि अश्विनी पडवार, सउनि (एम) सुषमा कौशिक, अश्वनी विशाल सहित पुलिस कार्यालय के स्टाफ एवं दोनों सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।