पुरानी पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा किया गया।

विजय सेन– = लाहोद प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ द्वारा पुरानी पेंशन के संबंध में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, प्रांतीय पदाधिकारी नारायण सोनी, नवीन चंद्राकर, पांडेयजी, बलोदाबाजार जिलाध्यक्ष रुद्र कुमार चंद्रवंशी, अन्य सभी जिला के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ,जिला संयोजक हेमंत वर्मा ,मुन्नालाल मनहरे प्रांत से आए हुए अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे। प्रांत अध्यक्ष राज किशोर तिवारी ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी 1998 99 से नियुक्त शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षक है जिनका नियमितीकरण 2001 में हुआ जबकि सरकार द्वारा हमें 2018 में शासकीयकरण किया गया। एल बी संवर्ग के शिक्षकों का संविलियन आदेश में पूर्व की सेवा को शून्य कर दिया गया इसलिए एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पूर्ण पेंशन की पात्रता नहीं मिल पाएगी ।साथ ही बहुत सारे शिक्षक जिनकी नियुक्ति 1998 99 में हुई है उन्हें पेंशन की पात्रता भी नहीं होगी। इन सब को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि हमारी पूर्व सेवा को गणना करते हुए पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री को इस बात से भी अवगत कराया गया कि नया पेंशन 2004 में प्रारंभ हुआ है जबकि हम सभी 2004 के पहले नियुक्त शिक्षक है जिनकी नियुक्ति 1998 99 में हुई है ।इसलिए हमें पुरानी पेंशन की पात्रता है।प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमारी बातो को ध्यान पूर्वक सुना और अधिकारियों से चर्चा कर हमारी वैधानिक मांग पर सकरात्मक पहल करने की सहमति प्रदान की।