सत्यभामा साहू बनाए गए महिला साहू संघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजिका।

ताराचंद कठोत्रे- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू ,प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ,श्रीमती मोहन कुमारी साहू के अनुशंसा से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका श्रीमती शीलू साहू द्वारा अपने प्रकोष्ठ के विस्तार करते हुए ग्राम मटिया बलौदाबाजार निवासी श्रीमती सत्यभामा साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी संयोजिका के पद पर नियुक्त किया गया विदित हो कि सत्यभामा साहू शुरू से ही समाज सेवा का कार्य करती आ रही हैं वह पूर्व में बलौदा बाजार जिला साहू संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं तथा वर्तमान में तहसील साहू संघ कसडोल के उपाध्यक्ष हैं उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू , साहू संघ राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,श्रीमती मोहनकुमारी साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू महिला प्रदेश संयोजिका श्रीमती शीलू साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश साहू संघ ने मुझे जो दायित्व दी है उसे मैं पूरी ईमानदारी लगन और निस्वार्थ भाव से सदैव समाज की सेवा करती रहूंगी समाज है तो हम है समाज से बढ़कर कोई नही वही उनकी नियुक्ति पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रदेश प्रचार सचिव राकी साहू, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आईटी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग संयुक्त सचिव शंकर साहू,रामगोपाल साहू,छतराम साहू,डायमंड साहू,योगेश साहू,सर्वेन्द्र साहू,दामोदर साहू,भोजराम साहू,बालाराम साहू,चंद्रमा साहू,ने बधाई दी