अशोक टण्डन /कसडोल

नगर में पांच दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकियों का आयोजन

अशोक टण्डन /कसडोल

IMG 20231021 WA0136



जनभूमि न्यूज/ कसडोल :- नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था कसडोल के द्वारा पांच दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकियों का आयोजन नगर व आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। संस्था के द्वारा शारदीय नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर चैतन्य देवियों के झांकी कार्यक्रम 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किया जा रहा है। संस्था के द्वारा इसकी व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। संस्था प्रमुख बी के सीता ने बताया कि जीवंत बहनों को देवी स्वरूप में इस कार्यक्रम में देखा जा सकता है।

IMG 20231021 WA0134

झाँकी में मां सरस्वती मां दुर्गा, मां काली, मां लक्ष्मी, मां उमा देवियों का स्वरूप पांच रूप में होगा। साथ ही 25 अक्टूबर बुधवार से सात दिवसीय तनाव मुक्ति राजयोग शिविर का आयोजन भी संस्था में किया जाएगा। चैतन्य देवी की झांकियां को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता का माहौल देखा जा रहा है। इधर संस्था प्रमुख बी के सीता ने आगे कहा कि यह संस्था 30 वर्षो से चल रही है, 50 लोग प्रतिदिन मेडिटेशन करने पहुँचते है, जो झांकियो में देवी बैठी है, वो लगातार मेडिटेशन कर एकाग्रता का परिचय देतें हुये शांत झांकी में विराजित है, सीता ने आगे कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य परमात्मा जो इस धरा में आया है, उसका संदेश देना है। झांकी में दुर्गा के रूप में बैठी भावना तलरेजा ने कहा कि लगातार वो राजयोग मेडिटेशन से जुड़ी है और मेडिटेशन से ही उन्हें प्रेणना मिली जिसके कारण ही वो झांकी में स्थिर बैठ पा रही है।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button