बलौदाबाजार

थाना कसडोल पुलिस द्वारा सिद्धखोल पर्यटक स्थल की गरिमा बनाए रखने एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु सतत् पेट्रोलिंग कर लोगों को दी जा रही है समझाइस*

चैनल हेड ताराचंद कठोत्रे

● *
● *पुलिस द्वारा सिद्धखोल पर्यटक स्थल में मनचले वाहन चालकों पर की, जा रही है लगातार कार्यवाही*
● *पर्यटक स्थल में खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए एक एक्सयूवी किया गया जप्त*


● *पुलिस की आमजनों से अपील सिद्धखोल पर्यटक स्थल की प्रसिद्धि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में करें सदा पुलिस का सहयोग*

कसडोल नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित सिद्धखोल जलप्रपात का मनमोहक दृश्य देखते ही बनता है। बरसात के दिनों में कई फुट ऊंचाई से गिरते हुए झरने को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। क्षेत्र में सिद्धखोल जलप्रपात एक पर्यटक स्थल के रूप में तेजी से विकसित होते जा रहा है, किंतु इस पर्यटक स्थल में कई असामाजिक तत्व एवं मनचले लोगों का आना जाना भी बना रहता है। विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से तथा आमजनों से भी लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ मनचले एवं बदमाश प्रवृत्ति के लोगों द्वारा पर्यटक स्थल में बहुत तेज गति से वाहन चालान किया जाता है, जिससे आने जाने वालों को परेशानी होती है तथा इन्हें यदि नहीं रोका गया तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना भी घट सकती है। इसके अलावा कई लोगों द्वारा पर्यटन स्थल की गरिमा को धूमिल करते हुए उस क्षेत्र में शराब सेवन भी किया जाता है, जिससे वहां आने वाले परिवार महिलाएं, बच्चे आदि असहज सा महसूस करते हैं।

IMG 20230730 WA0129



उपरोक्त बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए सिद्धखोल जलप्रपात पर्यटक स्थल में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं मनचले लोगों पर लगाम कसना अत्यंत आवश्यक हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक के.सी.दास के नेतृत्व में *थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा सिद्धखोल जलप्रपात स्थल एवं इसके आसपास लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है*। इसके साथ ही क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है। *पुलिस टीम द्वारा अब तक पर्यटन स्थल में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही* किया गया है। इसी प्रकार *दिनांक 29.07.2023 को सिद्धखोल जलप्रपात स्थल में खतरनाक ढंग से वाहन चालन करते हुए एक एक्सयूवी वाहन क्र. CG22P 9900 को पकड़ा गया। उक्त वाहन को धारा 185 एमवी एक्ट के तहत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा*। इसके अतिरिक्त जलप्रपात स्थल में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कसडोल पुलिस द्वारा *लगातार पेट्रोलिंग कर, वहां पहुंचने वाले पर्यटकों एवं आम जनों को पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता एवं गरिमा बनाए रखने हेतु लगातार समझाइश दिया जा* रहा है।

IMG 20230730 WA0133



किसी पर्यटन स्थल की प्रसिद्धि एवं सुंदरता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा हम सभी को इस जिम्मेदारी का भलीभांति एवं मर्यादापूर्ण तरीके से निर्वहन करना चाहिए। कृपया सिद्धखोल जलप्रपात स्थल में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सदा सहयोग करें। पर्यटन स्थल एवं इसके आसपास वाहन धीरे चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी स्थिति में शराब सेवन कर पर्यटन स्थल में प्रवेश ना करें। शराब सेवन कर पर्यटन स्थल में भ्रमण करना खतरनाक हो सकता है, इसके सेवन से कहीं ऊंचे स्थल से फिसलने, गिरने आदि का डर हमेशा बना रहता है।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button