ख़बरें छत्तीसगढ़छत्तीसगढ राजनीतिकबलौदाबाजार

निकाय अध्यक्षो के प्रत्यक्ष चुनाव का फैसला लोकतंत्र की जीत : गणेश साहू।

img 20241204 wa03332303742733111750970

  ताराचंद कठोत्रे-
  बलौदाबाजार। भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष गणेश साहू ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में महापौर, पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु सीधे चुनाव के फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देकर कदम-कदम पर सियासी नौटंकियाँ करने वाली कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर यह करारा प्रहार है। भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष साहू ने कहा कि अपना प्रतिनिधि चुनने का जनता के लोकतांत्रिक अधिकार छीनने के नितांत अलोकतांत्रिक कृत्यों से कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा है। भ्रष्टाचार और एक खानदान की चापलूसी ही जिस कांग्रेस का संस्कार रह गया है, उसी के अनुरूप प्रदेश की पिछली भूपेश सरकार ने महापौर व अध्यक्ष पद के प्रत्यक्ष चुनाव को खत्म किया था, लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने नेक इरादे और वादे के अनुरूप जनता को उसका लोकतांत्रिक अधिकार लौटाकर लोकतंत्र की जड़ों को पुष्ट किया है। आगे गणेश साहू ने इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा प्रदेश सरकार की कैबिनेट का आभार मानते हुए कहा कि इससे सत्ता की बुनियादी इकाइयों तक लोकतंत्र पहुँचकर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करेगा।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button