बलौदाबाजार

धनतेरस सहित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-कलेक्टर दीपक सोनी

img 20241028 wa00241353980726617644597

कलेक्टर ने बाजार जाकर खरीदें मिट्टी की दिये,कुम्हारों का बढ़ाया उत्साह

img 20241028 wa00261245253603840194769

पर्यावरण का रखें ख्याल,कुम्हारों एवं महिला स्व सहायता समहू द्वारा बनाये जा रहें दिये का ही करें उपयोग

img 20241028 wa00239044320209463434696

ताराचंद कठोत्रे- बलौदाबाजार ।    बलौदाबाजार,28 अक्टूबर 2024/कलेक्टर दीपक सोनी ने आज सभी जिला वासियों को धनतेरस सहित दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश दिए है। उन्होंने आज इस मौके पर उन्होंने स्थानीय बाजार में पहुंचकर कुम्हारों से मिट्टी के दिये एवं ग्वालिन खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आस पास के बिक्री करने वाले कुम्हार परिवारों से हाल चाल का जायजा लेते हुए व्यापार के संबंध में जानकारी हासिल किया।बलौदाबाजार निवासी कृष्णा पांडे ने कलेक्टर को बताया कि दिये की बिक्री अच्छी हो रही है। नगर पालिका के द्वारा भी किसी प्रकार का टेक्स नहीं लिया जा रहा है। मिट्टी के बर्तन बनाने के बहुत समय से इलेक्ट्रॉनिक चाक नहीं मिलने की बात बताई गई जिस पर कलेक्टर ने कहा कि हम कुम्हारों को माटी कला बोर्ड के माध्यम से जिले के कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक देने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

img 20241028 wa00251416015203850693898

इस मौके पर उन्होंने जिले वासियों से कहा दीपावली देश के बड़े त्यौहार में से है। दीपावली में आर्थिक गतिविधियां तेज़ होती है। अनेक से छोटे-बड़े समुदाय इसे बड़ी आस भरी नजरों से देखते है। दीपावली के दौरान घरों में दीये एवं लाइटों का उपयोग बड़ी सँख्या में करतें है। इन वस्तुओं में विदेशी वस्तुओं का उपयोग ना ही करें। उनकी जगहों में हमारे भाई बंधुओं द्वारा बनाये जा स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें। जिले में बड़ी सँख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये एवं महिला स्व सहायता समुहों द्वारा भी दिये बड़ी सँख्या में बनाये जा रहें है। आप सभी इन्हीं दियों का ही उपयोग करें। इनसे इन्हें आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। अतः आप सभी से आग्रह है आप ऐसे ही दीयों का उपयोग करें। इसके साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश मे पटाखा का उपयोग निर्धारित समय मे रात 8 से 10 बजें तक का ही करें। पटाखों में हो सकें तो ग्रीन पटाखों का सुरक्षित तरीके से उपयोग करें।

img 20241028 wa00225174560614962908909

कुम्हारों का न हो तकलीफ अलग से आदेश जारी
दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों के द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है। मिट्टी के दीये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूर्ण ध्यान रखा जावे। नगरपालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी प्रकार की कर की वसूली न किया जावे। साथ ही आमजन को दीये के उपयोग के लिए प्रोत्साहित भी किया जावे। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जावे।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button