जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आज मिनी माता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में आयोजित किया गया

नवीन कानून के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम
बलौदाबाजार = भारत सरकार द्वारा तीन नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 अधिसूचित किया गया है। निकट भविष्य में उक्त कानून लागू किया जाना प्रस्तावित है, जिसे ध्यान में रखते हुए नवीन कानून के संबंध में आमजनों विशेष कर महिलाओं/बालिकाओं को इसकी जानकारी होना* अत्यंत आवश्यक है। तत्संबंध में पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार महिला विद्यालय/महाविद्यालय में नए कानून में महिला अपराधों के संबंध में परिवर्तित धाराओं एवं कार्यवाही के संबंध में महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.01.2024 को शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में नवीन प्रस्तावित कानून के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में *उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्रीमती निधि नाग, निरीक्षक सी. तिर्की प्रभारी अजाक थाना के सांथ महिला आरक्षक टिकेश्वरी साहू, अंजुला पैकरा की पुलिस टीम द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित महिला शिक्षिकाओं एवं समस्त छात्राओं को नवीन कानून एवं महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी* दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी विविध अधिनियमों, महिला अधिकार, सोशल मीडिया का सही उपयोग, साइबर फ्रॉड आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की कई छात्राओं द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों से उक्त नवीन कानून के संबंध में कुछ प्रश्न एवं अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट किया गया, जिनका उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा सरलता पूर्वक समाधान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय सहित 100 की संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित उक्त नवीन कानून के संबंध में जिले के विद्यालय एवं महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।