बलौदाबाजार

कलेक्टर-एसपी ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण,किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


जनभूमि न्यूज /बलौदाबाजार

IMG 20231120 WA0092

तय मानक से न हो अधिक आर्द्रता, सूखत के नाम से ना हो किसानों से अधिक धान की खरीदी- कलेक्टर चंदन कुमार

जिले में अब तक 21 हजार 282 मे.टन हुई धान की खरीदी, 6 हजार से अधिक किसानों ने बेचे अपने धान 43 करोड़ रूपये का हुआ भुगतान

IMG 20231120 WA0091

बलौदाबाजार :- 20 नवम्बर 2023/ कलेक्टर चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आज बलौदाबाजार एवं पलारी विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बलौदाबाजार के ग्राम सकरी, पलारी के ग्राम पंचायत अमेरा एवं नगर पंचायत पलारी के धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

IMG 20231120 WA0094

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी,बारदाना रजिस्टर,टोकन रजिस्टर की बारिकी से जांच की। इसके साथ ही ढेरी में लगाए हुए धान को पॉस मशीन के जरिये आर्द्रता को मापा गया। जांच के दौरान धान की गुणवत्ता सही पाया गया। इस दौरान कलेक्टर को कही कही किसानों से सूखत के नाम से किसानों से अधिक धान खरीदी एवं निर्धारित तय सीमा में नमी धान की शिकायतों को बड़ी गंभीरता से लिए है उन्होने सभी अधिकारियों एवं प्रबंधको को दू टूक कहा कि किसी भी स्थिती में किसानों से सूखत के नाम से अधिक धान की तोलाई ना करे ना ही तय सीमा से अधिक नमी वाले धान की खरीदी की जाएं इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी से कहा कि किसान कड़ी मेहनत कर धान उत्पादन करता है। किसान की मेहनत का वाजिब दाम मिले और उनके काम का सम्मान हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

IMG 20231120 WA0088

उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्र में छाया व बैठक व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एक दिन में जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके, उतने ही किसानों को धान खरीदी केंद्र में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि कोई किसान धान बेचने के लिए आए और उसे अनावश्यक रूप से अधिक समय तक रूकना पड़े। कलेक्टर श्री कुमार ने उपस्थित किसानों, फड़ प्रभारी, मजदूरों अन्य ग्रामवासीयों से बातचीत की। बातचीत के दौरान ग्राम अमेरा निवासी प्रदीप कुमार ने कलेक्टर श्री कुमार को बताया कि मुझे धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। सकरी धान खरीदी में किसान ग्राम सकरी धनी राम साहू ने बताया कि आज मैंने 900 कट्टा धान सकरी खरीदी केन्द्र में बेचा हूं। इसी तरह पलारी धान खरीदी के प्रबंधक ने बताया कि लगभग 800 किसान समिति में पंजीयन है। जिसमें से अभी तक 60 किसानो ने अपने धान बेचे हैं। उक्त निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे,खाद्य अधिकारी विमल कुमार दुबे,नोडल अधिकारी श्री शर्मा, डीएमओ निधि शशांक दुबे एवं डीआरसीएस श्री गौड़ सहित संबंधित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

IMG 20231120 WA0087

अब तक हुई धान की खरीदी
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 6 हजार 328 किसानों से 21 हजार 282 में.टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसके तहत 19 हजार 591 में.टन मोटा, 718 मे.टन पतला, 973 मे..टन सरना शामिल है। इसके एवज में लगभग 43 करोड़ रूपये का भुगतान आंनलाईन माध्यम से किया जा चुका है। अभी तक 4 हजार 192 में.टन डीओ जारी की जा चुकी है। लगभग मिलर द्वारा 1 हजार 97 में.टन का उठाव भी किया चुका है। गौरतलब है कि जिले में 1 लाख 62 हजार 534 किसान पंजीकृत है। जिसके तहत इस वर्ष 7 लाख 48 हजार 924 में.टन खरीदी अनुमानित है। अभी तक कुल खरीदी का महज 2.84 प्रतिशत ही खरीदी हुई है।

IMG 20231120 WA0090

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button