लाहोद

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ डाॅ शिवकुमार श्रीवास एवं डाॅ नीरामणी श्रीवास नियति

img 20250515 wa0027739803081908877524

संवाददाता विजय सेन
जनभूमि न्यूज़। लाहोद === विगत दिनों  राष्ट्रीय कवि संगम  के तत्वावधान में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज काव्यमयी विश्वस्तरीय  साझा संकलन  *छंदबद्ध हिन्दी व्याकरण पुस्तक* का विमोचन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ पी.  सी. लाल यादव साहित्कार, रंगकर्मी,एवं शिक्षा विद् अध्यक्षता आदरणीय योगेश अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़  अतिविशिष्ट अतिथि आ. महेश शर्मा, महामंत्री राष्ट्रीय संगम छत्तीसगढ़,आ रामेश्वर शर्मा  वरिष्ठ साहित्यकार, व समीक्षक रायपुर, अरुण निगम  संस्थापक छंद के छ  छत्तीसगढ़ कमल शर्मा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़  तथा डाॅ सोनल शर्मा संवाददाता गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ व राजकुमार छपाडि़या मुम्बई की गरिमामयी उपस्थिति में भव्यता के साथ समपन्न हुई।

img 20250515 wa00255025060148934317795

समारोह में डाॅ शिवकुमार श्रीवास शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोसमसरा क एवं शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय कसडोल में पदस्थ शिक्षिका डाॅ.नीरामणी श्रीवास को काव्य सृजन  हेतु प्रतिक चिन्ह, प्रमाण पत्र प्रदान कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस पुस्तक में छंद बद्ध कालजयी काव्य ग्रंथ समाहित हैं। इसमें   विभिन्न राज्यों सहित चार अन्य देशों के साहित्यकार शामिल हुए इस काव्य में 111  साहित्यकार सदस्य  जिसमें प्रमुख संपादक डाॅ इंद्राणी साहू सांची, संपादक डाॅ.नीरामणि श्रीवास नियति, डाॅ.पद्मा साहू पर्णवी  के अथक प्रयास से यह पुस्तक लिखी गई । इस पुस्तक में 117 छंदों का प्रयोग करते हुए 151 विषय वस्तु को लिया गया है यह पुस्तक *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड* में शामिल हैं।

img 20250515 wa00296550212987829220531

डाॅ.शिवकुमार श्रीवास को शिक्षक रत्न, डाॅ राधाकृष्ण, मुख्यमंत्री,  राष्ट्रीय सम्मान,( मानव संसाधन भारत शासन नई दिल्ली) Z IIEI राष्ट्रीय सम्मान नई दिल्ली से सम्मानित Best Education Award से सम्मानित हो चुके हैं।साथ ही साथ इनकी रचना भावांजली, ज्ञानांजली, छत्तीसगढ़ दर्शन , भारत को जाने भारतीय संविधान,कृष्ण लीला कौशिल्या जन्म भूमि, द्रिव्यालय मेरी काव्य यात्रा,नई उम्मीद, वर्णावली, इंटर नेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है कहानी  *मदारी* *सपनों का मंदिर* प्रकाशित हो चुकी है।

img 20250515 wa00244907326660416355631

डाॅ.शिवकुमार श्रीवास एवं डाॅ.नीरामणी श्रीवास नियति के सम्मानित होने पर जिलाधिकारी आदरणीय हिमांशु भारती सहायक संचालक आदरणीय के.के गुप्ता आदरणीय बी.आर.पटेल मरावी  विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री  अरविंद धुव्र, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन वरिष्ठ पत्रकार श्री साहेब लाल साहू नरेंद्र देवदास, रूपचंद साहू पत्रकार मनोज साहू डाॅ गन्नूराम यादव संकुल समन्वयक  कोमल प्रसाद  कुर्रे  संकुल प्रभारी हेमलाल कैवर्त्य नागेन्द्र सेन पहलवान सेन गोपेश सेन लक्ष्मी नारायण सेन एवं इष्ट मित्रों ने बधाई एवं अनंत शुभकामना दी है।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button