अंजोर सामाजिक सेवा संस्थान और अर्चना महिला स्वसहायता समूह के तत्वाधान में MMI नारायणा हॉस्पिटल सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार == आज दिनांक 2/3/2024 शनिवार को गढ़ कलेवा में भी अंजोर सामाजिक सेवा संस्थान और अर्चना महिला स्वसहायता समूह के तत्वाधान में MMI नारायणा हॉस्पिटल और NMDC के सहयोग से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ विभिन्न महिला स्वसहायता समूह के प्रमुख साथियों ने भाग लिया ,जिसमें MMI नारायणा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जायसवाल ने कैंसर के लक्षण कारण और उपाय के बारे में विभिन्न कई रोचक जानकारियां महिलाओं को दिए साथ ही साथ NSDC प्रधानमंत्री कौशल विकास की Pr प्रमुख नीलोफ़र के द्वारा कौशल विकास के अंतर्गत आने वाले विभिन्न योजनाएं जो महिलाओं को

आर्थिक रूप से मज़बूत बनाती हो के बारे में अनेक जानकारियां दी गई साथ ही अंजोर सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य में आपस में जोड़कर कार्य करने जिससे समाज का हित हो के लिए अर्चना ठाकुर के द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और उनके द्वारा बताया गया है कि महिला समाज की प्रथम नींव मानी जाती है आप सशक्त महिलाएँ हैं ,अपने समय को सदुपयोग करते हुए किसी भी काम को लगन से करने और उस पर फ़ोकस करके आगे बढ़ने और सरकार के विभिन्न योजनाओं का कैसे और किस प्रकार लाभ उठा सके के बारे में जानकारी दी गई साथ अर्चना

महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा विभिन्न महिला स्वसहायता समूह को आपस में 1 दूसरे से रूबरू कराते हुए उनके द्वारा किये गये कार्य को 1 दूसरे से साझा किया गया जिससे के अन्य महिला समूह भी सशक्त बन सके यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का बहूत ही अच्छा उदाहरण बना के कार्यक्रम का आयोजन गढ़ कलेवा बलौदा बाज़ार में किया गया जिसमें अर्चना महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ ही साथ अन्य महिला स्वसहायता समूह के प्रमुख PRP दुर्गा गोस्वामी ,शकुंतला ध्रुव और नायक मैडम संतोषी ठाकुर दुर्गा ठाकुर अंजू साहू प्रमिला ठाकुर ने को महिला स्व समूह के क्रिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया

इस आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न महिला स्वसहायता समूह को एकजुट कर एक दूसरे के कार्य को साझा करने के साथ ही साथ उन से होने वाले फ़ायदे और उनके द्वारा उत्पादित सामान का उचित ढंग से मार्केटिंग कारण करने के कई निर्देश दिए गए हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर नेहा जायसवाल शुक्ला सर महबूब अली, सुमनसेन, प्रियंका साहू ,गूंजा ठाकुर,लक्ष्मण नीलोफर ,सुधा सोनी ,दीपशिखा अली,गोपाल तरुण ,गोपी,उमा दुलारी अन्य सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया