रायपुर

कुमारी नेहा खूंटे जोनल रेल सलाहकार
समिति की सदस्य मनोनीत

IMG 20230904 WA0122 1

जनभूमि / न्यूज / रायपुर


रायपुर:- महिला सामाजिक कार्यकर्ता कु. नेहा खूंटे कसडोल निवासी को रेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है, उनका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा, सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कु. नेहा खूंटे रेल सलाहकार समिति में भारत देश में सबसे कम उम्र की एक मात्र महिला सदस्य रहेगी रेल मंत्रालय के इस निर्णय से प्रदेश भर के महिलाओं में हर्ष का माहौल है। कु. नेहा खूंटे सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य विशिष्ट उपलब्धियों एवं महिलाओं के सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान दिए जाने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। कु. नेहा खूंटे के रेल सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश भर में महिलाओं में खुशी का माहौल है। कु. नेहा खूंटे ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना जारदोश एवं राव साहेब पाटिल दानवे को पत्र भेजकर आभार प्रकट किया है, कु. नेहा खूंटे ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है कि यह सम्मान का श्रेय उन्होंने अपने पिता श्री ईश्वरी प्रसाद खूंटे एवं अपनी माता डॉ. कांति खूंटे को दिया है। और बताया कि यह महिलाओं एवं समाज का सम्मान है और मैं जनहित में रेल यात्रियों के समस्याओं का निराकरण करने का अपने स्तर पर पूरा पूरा प्रयास करूंगी एवं बलोदाबाजार, कसडोल, शिवरीनारायण एवं पामगढ़ क्षेत्र से नई रेल सेवा जारी करने हेतु भरपूर प्रयास करूंगी।

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button