कसडोल नगर में हुई यातायात पुलिस की हुई पदस्थापना*
चैनल हेड ताराचंद कठोत्रे
कसडोल सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटना में लगेगा लगाम*
राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी में लगातार बढ़ रही दुर्घटना के मद्देनजर संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री दीपक कुमार झा ने शुक्रवार को लंबे समय से मांग रही यातायात पुलिस कसडोल का प्रारंभ कर दिया है।* बीते दिवस ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ट्रैफिक पुलिस की पदस्थापना किया था, जिसके बाद दुर्घटना सहित ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए थाना परिसर में ही यातायात पुलिस चौकी की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अमृत कुजूर कसडोल पहुँचकर यातायात का मुआयना कर यातायात में पदस्थ पुलिसकर्मियों को दुर्घटना में लगाम कसने सिख दी गई। इस दौरान श्री कुजूर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी के संवेदनशील जगह हड़हा चौक पहुँचकर तेज रफ्तार वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से वाहन चलाने की समझाइस दी गई। साथ ही रफ्तार कंट्रोल नही करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

आपको बता दें कि *लगातार नगर के हड़हा चौक, दर्रा सहित अन्य जगहों पर बेलगाम वाहनों द्वारा अनियंत्रित वाहन चलाने से दुर्घटना बढ़* रहा था, जिस पर लगातार लोग असमय काल के गाल में समा रहे है। चर्चा के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अमृत कुजूर ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश और आमजनों की मांग पर यातायात को सुदृढ करने के लिए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग में हादसा बढ़ रहा है, भारी वाहन अनियंत्रित वाहन दौड़ा रहे है, जिसके कारण दुर्घटना हो रहा है अब पुलिस की पदस्थापना से आमजनों को बेलागम वाहनों से राहत मिलेगा। साथ अगर अनियंत्रित वाहन चलाने सहित कोई भी सूचना मिलती है तो पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। *वर्तमान में कसोल नगर में प्रारंभ किए गए यातायात व्यवस्था में सहायक उपनिरीक्षक जनक राम वर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए 01 प्रधान आरक्षक एवं 04 आरक्षक सहित कुल 06 की संख्या में यातायात पुलिस बल की पदस्थापना* की गई है।