बलौदाबाजार

*उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक*

जनभूमि /न्यूज /बलौदाबाजार

IMG 20230908 WA0180 1


● *पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया*
● *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने की दी गई बधाइयां*

आज दिनांक 08.09.2023 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में *उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा एवं श्री अभिषेक सिंह की पत्नी द्वारा *श्री अभिषेक सिंह के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण* कर शुभकामनाएं दी गई।

IMG 20230908 WA0178



वर्तमान में श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर तैनात है तथा साथ ही जिले के थाना गिधौरी, कसडोल, लवन, पलारी, गिधपुरी, सिटी कोतवाली, सुहेला, राजादेवरी थानों का पर्यवेक्षण का कार्य भी संपादित कर रहे है। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में निरीक्षक सहदेव नेताम, स्टेनो मनीष चौबे, उप निरीक्षक (एम) पवन बंदे, सउनि (एम) अश्वनी विशाल, सउनि अश्वनी पडवार, पुलिस कार्यालय के स्टाफ एवं श्री अभिषेक सिंह के परिवार के सदस्य उपस्थित थे

IMG 20230908 WA0179

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button