साहित्य श्री’ सम्मान से सम्मानित होंगे कौशिक मुनि त्रिपाठी।

लाहोद। बलौदाबाजार जिले के युवा साहित्यकार कौशिक मुनि त्रिपाठी को छत्तीसगढ़ की सामाजिक साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा ‘साहित्य श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रचनाकार समारोह का आयोजन दिनांक 21.07.2024दिन रविवार को गुरु घांसीदास साहित्य अकादमी , न्यू राजेंद्र नगर , रायपुर में किया जाएगा। जिसमें किरणलता वैद्य जी की पुस्तकों का विमोचन होगा साथ ही स्व. छत्रसिंह बच्छावत जी के स्मृति में प्रदेश के रचनाकारों को ‘साहित्य श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कौशिक मुनि त्रिपाठी की तीन पुस्तकें ‘एहसास एवम अभिव्यक्तियां’, ‘अनंत की ओर’ तथा ‘मन के धागे’ प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकी पुस्तकें प्रेरक कहानियों एवम कविताओं पर आधारित हैं। इन्होंने समाज के सभी आयामों को मोतियों की तरह हाइकु के माध्यम से मन के धागों में पिरोया है।इनकी रचनाएं शांत एवम वीर रस से भरी होती हैं।कौशिक मुनि त्रिपाठी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , लाहोद के प्राचार्य हैं।इनकी कई रचनाओं का प्रकाशन समाचार पत्रों के माध्यम से हो चुका है।लेखक एवम कवि कौशिक मुनि त्रिपाठी ने हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी में भी कविताएं लिखी हैं। साहित्य श्री पुरुस्कार के लिए चयनित होने पर शब्दांकुर प्रकाशन , नई दिल्ली ने बधाइयां एवम शुभकामनाएं दी। शिक्षा विभाग की ओर से बलौदा बाजार जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय , सहायक संचालक राकेश शर्मा, के के गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र टंडन , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एम डी व्ही विद्यालय प्राचार्या रितु शुक्ला , विपिन दुबे सहित पूरे विद्यालय परिवार ने बधाइयां एवम शुभकामनाएं प्रेषित की। युवा साहित्यकार के ‘साहित्य श्री’ सम्मान के लिए चयनित होने पर बलौदा बाजार शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।