बलौदाबाजार

नवपदस्थ कलेक्टर ने ई.व्ही.एम.वेयर हाऊस का किया निरीक्षण

IMG 20240301 WA0226

  अधिकारियों को दिए जरूरी  दिशा निर्देश

ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार ==== 01 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर  एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के. एल.चौहान ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस स्थित भवन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव,सीसीटीवी कैमरे,अग्नि से सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं  का  निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए।

IMG 20240301 WA0228

इसके साथ ही कलेक्टर  चौहान ने  नये मंडी परिसर  स्थित  ई.व्ही.एम  स्ट्रांग रूम  का अवलोकन कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव सम्बंधित आवश्यक तैयारियो के लिए दिशा निर्देश लोक निर्माण विभाग एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को दिए ।उन्होंने सभी कार्यों को समय -सीमा के भीतर पूरा करने कहा निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत  नम्रता जैन,उप जिला निर्वाचन अधिकारी  आरआर दुबे सहित अन्य अधिकारी  मौजूद थे।


 

Tarachand Kathotre

ताराचंद कठोत्रे संपादक (जनभूमि न्यूज़) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button